रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक बैठक संपन्न, कार्यशील पूंजी 1000 करोड़ के पार मूक-बधिर और विमंदित बच्चों के लिए ‘मुस्कान आहार सेवा’ शुरू, रोज मिलेगा पौष्टिक भोजन
---Advertisement---

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में धान खरीद के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई

By Ten News One Desk

Published on:

164 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में धान खरीद के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई

टेन न्यूज़ !!  7 नवम्बर 2024 !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में धान खरीद के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगभग धान की कटाई हो चुकी है। निर्धारित तिथि 1.11.2024 से 29.02.2025 तक सभी धान केन्द्रों में धान खरीद अवश्य की जाए। धान क्रय केंद्रों में किसान भाइयों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। वर्तमान धान क्रय सत्र में धान कॉमन का मूल्य रू० 2300 प्रति कुंतल तथा धान ग्रेड ए का मूल्य रू० 2320 प्रति कुन्तल निर्धारित है। उन्होंने प्रत्येक क्रय केन्द्र पर उपकरणों (इलेक्ट्रॉनिक काँटा, नमी मापक यंत्र व विनोईंग फैन एवं ई-पॉप मशीन) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धान क्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये कृषकों का पंजीकरण अधिक से अधिक कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर कृषकों के सुख-सुविधा की व्यवस्था, बोरा एवं कृषकों से भुगतान हेतु धनराशि की उपलब्धता यथाशीघ्र व्यवस्थित करते हुए ससमय भुगतान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के मंशानुरूप पारदर्शी ढंग से गुणवत्तापरक धान क्रय एवं कृषकों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि धान क्रय हेतु 18 केन्द्रों से बढ़ाकर 23 केन्द्र बनाएं जाएं, जो समयानुसार क्रियाशील होना चाहिए। मंडी मे केंद्र अवश्य खोले जाएं। उन्होंने कहा कि सभी सोसाइटियों में खाद्य की उपलब्धता बराबर रही है और समय से किसानों को वितरण भी की गई है। फर्टिलाइजर पर्याप्त है, ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे किसानों तक समय से फर्टिलाइजर पहुंच जाए।

लापरवाही करने वाली सोसायटी पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीसीएफ को निर्देश दिए कि ट्रांसपोर्ट की गति बढ़ाकर फर्टिलाइजर को समय से पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डी0ए0पी0 की डिमांड के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नैनो डीएपी को प्रमोट कर उसके प्रयोग और फायदों के विषय में लोगों को जानकारी भी दी जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)श्री आशीष कुमार सिंह सहित संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment