• Sat. Jun 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“कन्नौज में बिजली बिलों को लेकर फूटा गुस्सा! बहुजन मुक्ति पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन”

ByTen News One Desk

May 13, 2026
47 Views

“कन्नौज में बिजली बिलों को लेकर फूटा गुस्सा! बहुजन मुक्ति पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन”


टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज में बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा बिजली मीटरों में कथित धांधली और बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट के अनुसार कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी राजीव हजेला को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लालटेन भेंट आंदोलन” चलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली विभाग द्वारा मीटरों के माध्यम से आम जनता का शोषण किया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए तथा उपभोक्ताओं के साथ हो रही कथित धांधली पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला प्रभारी बाबूराम और भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज भारत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहुजन मुक्ति पार्टी जिला यूनिट कन्नौज के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!