अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

औरैया निवासी इंस्पेक्टर की फिरोजाबाद मुठभेड़ में हुए घायल

By Ten News One Desk

Published on:

148 Views

औरैया निवासी इंस्पेक्टर की फिरोजाबाद मुठभेड़ में हुए घायल

टेन न्यूज़ !! ०८ अक्टूबर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

जनपद के अजीतमल कस्बे स्थित मोहल्ला फिरोजनगर निवासी संजीव दुबे रविवार की रात्रि फिरोजाबाद जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हो गए एक गोली उनकी वाह में लगी हैं। संजीव दुबे के घायल होने की सूचना जैसे ही उनके परिवार को लगी तो परिवार सहित उनके जानने वाले लोग परेशान हो गये और फोन पर हाल चाल जानने को बेताब हो गये। वही सुबह होते हीं परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गये।

ज्ञात हो सितंबर माह में हुई 2 करोड़ रुपए की लूट का मास्टरमाइंड नरेश रविवार दोपहर चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था. जिसे फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ फिरोजाबाद के हलपुरा के पास हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी बाल-बाल बच गए, उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में भी एक गोली लगी है।

वहीं अजीतमल निवासी इंस्पेक्टर संजीव दुबे इस मुठभेड़ में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजीव दुबे के पिता राजेंद्र दुबे शिक्षक पद से रिटायर्ड हैं तथा मां मीरा देवी ग्रहणी हैं जो अजीतमल के फिरोनगर मोहल्ले में रहते हैं ।

संजीव दुबे शुरू से ही जाबांज रहे हैं। पुलिस में भर्ती से पहले वह माध्यमिक में स्पोर्ट टीचर्स रहे जिसके बाद 2005 में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे तथा 2018 में इंस्पेक्टर बन गये थें। वह अगरा, मथुरा, वृंदावन, अलीगढ़,के बाद अब फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाने में तैनात हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment