• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण

ByTen News One Desk

Mar 30, 2026
31 Views

Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण


टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को Yogi Adityanath द्वारा Lok Bhavan से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, स्मार्टफोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरण तथा पूर्ण हो चुके बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदामों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जनपद से कुल 3 आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं 346 सहायिकाओं का चयन किया गया।

कार्यक्रम में ददरौल विधायक Arvind Kumar ने नवचयनित कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि वे अपने-अपने केंद्रों का संचालन बेहतर ढंग से करें और शासन की योजनाओं का लाभ पंजीकृत लाभार्थियों तक पहुंचाएं।

जिलाधिकारी Dharmendra Pratap Singh ने स्मार्टफोन के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि पोषण ट्रैकर जैसे प्लेटफॉर्म पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से पात्रों तक पहुंचे।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!