• Sat. Apr 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में छाया मातम

ByTen News One Desk

Nov 13, 2025
103 Views

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में छाया मातम



टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२५ !!  रिपोर्ट: पप्पू अंसारी, लोकेशन: शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद के थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर दक्षिणी में बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार जेसीबी मशीन ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक संदीप कुमार (32 वर्ष) किसी काम से बाहर गए थे और देर रात लगभग 10 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे, सामने से आ रही जेसीबी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, एफआईआर दर्ज न होने पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख पूर्व विधायक राजेश यादव थाने पहुंचे, जिनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली जेसीबी की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक संदीप चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी छह माह की बेटी है। पत्नी साक्षी और मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है।

टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *