• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाजारों में उतरे अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पैदल गश्त से मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Apr 10, 2026
47 Views

बाजारों में उतरे अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पैदल गश्त से मचा हड़कंप


टेन न्यूज़ ii 10 अप्रैल 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत: जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया खुद सड़कों पर उतर आए।

थाना पूरनपुर क्षेत्र में उन्होंने मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी पूरनपुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाजारों का निरीक्षण करते हुए साफ निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए। साथ ही अतिक्रमण हटाने और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वे पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें, ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

अचानक हुई इस पैदल गश्त से बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया, वहीं आमजन ने पुलिस की इस सक्रियता को सराहा। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!