ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रेमियों संग मिलकर पति की हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में पीड़ित अस्पताल में भर्ती बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रेमियों संग मिलकर पति की हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में पीड़ित अस्पताल में भर्ती

By Ten News One Desk

Published on:

1 Views

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रेमियों संग मिलकर पति की हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में पीड़ित अस्पताल में भर्ती

टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत

पीलीभीत जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दो कथित प्रेमियों के साथ मिलकर अपने ही पति की जान लेने की कोशिश की। घटना बीसलपुर क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने देर रात करीब 1 बजे अपने दोनों प्रेमियों को घर बुलाया। उस समय उसका पति घर में सो रहा था। आरोप है कि महिला और उसके दोनों प्रेमियों ने मिलकर सो रहे पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के हाथ तोड़ दिए और सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के दौरान पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

पीड़ित के भाई भूपेंद्र कुमार ने आज बीसलपुर की सीओ प्रगति चौहान को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में जब सीओ प्रगति चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ
रामचंद्र सक्सेना

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment