• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

ByTen News One Desk

Feb 10, 2026
40 Views

बड़ी खबर :फर्रुखाबाद में पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब सौ स्कूली बच्चे बीमार, हालत स्थिर, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा


कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय में मचा हडकंप


टेन न्यूज़ ii 10 फरवरी 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जिले के विकासखंड कमालगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पेट के कीड़ों की दवा खाने के बाद करीब एक सैकड़ा मासूम छात्र-छात्राएं अचानक बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कमालगंज और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम राठौरा मोहद्दीनपुर स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। बताया गया कि विद्यालय में करीब 150 बच्चों को दवा दी गई, जिसके कुछ ही देर बाद लगभग 100 बच्चों को सिरदर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी।

बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस के जरिए बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 33 बच्चों को सीएचसी कमालगंज और 67 बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी लोहिया अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों के हालचाल लिए। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों को सभी बच्चों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी और डॉ. रोहित तिवारी से भी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में नियमित कार्यक्रम के तहत पेट के कीड़ों की दवा खिलाई गई थी। इसी क्रम में इस विद्यालय के बच्चों ने दवा लेने के बाद असहजता महसूस की। उन्होंने कहा कि अब सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

जिलाधिकारी ने भी कहा कि पूरे जिले में दवा वितरण अभियान चलाया गया था, लेकिन इस विद्यालय के कुछ बच्चों को दिक्कत हुई है। एहतियातन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की तबीयत खराब होने के पीछे अन्य कारणों की भी जांच कराई जाएगी।

फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!