ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज | गुरुकुल बना कालगृह! कक्षा 7 के छात्र की संदिग्ध मौत, प्रबंधक समेत 6 पर हत्या का केस

By Ten News One Desk

Published on:

229 Views

ब्रेकिंग न्यूज | गुरुकुल बना कालगृह! कक्षा 7 के छात्र की संदिग्ध मौत, प्रबंधक समेत 6 पर हत्या का केस

टेन न्यूज।। 12 जुलाई 2015 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहाँपुर

तिलहर, शाहजहांपुर: क्या शिक्षा के मंदिर में अब बच्चों की लाशें मिलेंगी? जनपद के रुद्रपुर गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कक्षा 7 में पढ़ने वाले छात्र अनुराग का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनुराग कन्नौज जिले का रहने वाला था और बेहतर भविष्य की उम्मीद में गुरुकुल में पढ़ने आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यही गुरुकुल उसकी जिंदगी का अंतिम पड़ाव बन जाएगा।

मौत के बाद स्कूल प्रबंधन पर उठे कई सवाल, और परिजनों का दर्द चीख-चीख कर कह रहा है – “हमें इंसाफ चाहिए!”
मृतक छात्र के पिता बृजेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुरुकुल प्रबंधक, प्रमुख आचार्य, वार्डन, सुरक्षा गार्ड, जिम्नास्ट प्रमुख ब्रह्मचारी और व्यवस्थापक समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की परत-दर-परत जांच की जा रही है और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावना है। स्कूल परिसर में सीसीटीवी फुटेज की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

क्या यह सिर्फ लापरवाही है या पर्दे के पीछे कोई गहरी साजिश?
स्थानीय लोग और परिजन गुरुकुल को बंद करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment