दीपावली पर अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

छिबरामऊ में प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में चर्चा, हत्याकांड से जोड़कर देखी जा रही कार्रवाई
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज यूपी
छिबरामऊ, कन्नौज। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में दीपावली के दिन अधिवक्ता की हत्या के मामले में आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि प्रशासन की इस कार्रवाई को अधिवक्ता हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कार्रवाई के आधार और मकान पर बुलडोजर चलाए जाने के संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।![]()
आखिर प्रशासन ने किस आधार पर यह कार्रवाई की और मौके पर क्या स्थिति रही, देखिए टेन न्यूज़ की यह खास रिपोर्ट।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभास चंद्र की खास रिपोर्ट।