प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल: डॉ. अंशिका जॉर्ज ने शिक्षा को दिया नया आयाम किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य

दिल्ली

दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के दौरे के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

236 Viewsकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के दौरे के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला टेन ...

|

भाजपा सरकार के जनविरोधी एवं नाउम्मीदगी भरे बजट के विरुद्ध संसद में INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, अखिलेश यादव समेत कई नेता हुए  शामिल हुए

342 Viewsभाजपा सरकार के जनविरोधी एवं नाउम्मीदगी भरे बजट के विरुद्ध संसद में INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, अखिलेश यादव समेत कई नेता हुए  ...

|

मोदी सरकार 3.0 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ, जानें मंत्रियो के नाम 

393 Viewsमोदी सरकार 3.0 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ, जानें मंत्रियो के नाम टेन न्यूज़ ...

|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, १७ वीं लोकसभा भंग

255 Views प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, १७ वीं लोकसभा भंग टेन न्यूज़ !! 05 जून २०२४ !! डेस्क न्यूज़@नई ...

|

राजधानी दिल्ली में 142 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 8946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया

307 Viewsराजधानी दिल्ली में 142 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 8946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया टेन ...

|

Delhi Election Results : दिल्ली भाजपा की आंधी में AAP हुई ध्वस्त,  162 में से 148 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

277 ViewsDelhi Election Results : दिल्ली भाजपा की आंधी में AAP हुई ध्वस्त,  162 में से 148 उम्मीदवारों की जमानत जब्त टेन न्यूज़ !! ...

|

लोकसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://results.eci.gov.in/PcResultGenJune2024/index.htm

323 Viewsलोकसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://results.eci.gov.in/PcResultGenJune2024/index.htm   टेन न्यूज़ !! ०४ जून २०२४ !! डेस्क न्यूज़, ...

|

आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती

434 Viewsआईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती टेन न्यूज़ !! २७ मई २५२४ !! ...

|
error: Content is protected !!