• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Mar 23, 2026
25 Views

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ ii 023 मार्च 2026 ii रामचंद्र सक्सेना byurbm
पीलीभीत। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील पूरनपुर में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच करने तथा निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
(रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, ब्यूरो चीफ, पीलीभीत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!