• Fri. Aug 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुरादगंज मुख्य मार्ग पर जलभराव CDO ने किया निरीक्षण,पंप सेट से पानी निकालने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Aug 28, 2026
3 Views

मुरादगंज मुख्य मार्ग पर जलभराव CDO ने किया निरीक्षण,पंप सेट से पानी निकालने के दिए निर्देश


टेन न्यूज ।। 28 अगस्त 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया।* जनपद में लगातार हो रही बारिश से कस्बा मुरादगंज क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया। कई घरों में पानी घुसने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान CDO ने संबंधित ग्राम प्रधानों को तत्काल दो पंप सेट उपलब्ध कराकर जमा गंदा पानी निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमा पानी की जल्द से जल्द निकासी कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए। साथ ही आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पंप सेट बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जलनिकासी व्यवस्था सुचारु हो सके।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया और कुछ घरों तक भी पानी पहुंच गया। इससे लोगों को आवागमन के साथ ही दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और पंप सेट लगाने के निर्देश से ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

CDO ने जलभराव वाले स्थानों से पानी की तत्काल निकासी के साथ व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालकर लोगों को राहत पहुंचाना है। अब देखना होगा कि पंप सेट से तत्काल राहत मिलने के बाद जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन की ओर से यह कदम कितना कारगर साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!