• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चौहान गुट का होली मिलन एवं सम्मान समारोह के साथ खेली फूलों की होली

ByTen News One Desk

Apr 2, 2024
286 Views

चौहान गुट का होली मिलन एवं सम्मान समारोह के साथ खेली फूलों की होली



टेन न्यूज़ !! 02 अप्रैल २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेम स्नेह एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाले होली के त्यौहार पर ऑल इंडिया उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट का होली मिलन व सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में हजारों व्यापारी बंधुओ ने रविवार की सुपर मार्केट मे एक दूसरे के गले मिलते हुए जमकर फूलों की होली खेली।

इस बीच विभिन्न संगठनों सहित 21 व्यापारियों ने चौहान गुट का दामन थामा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिव योगी उमेश चैतन्य जी महाराज का 51 किलो की माला व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने चौहान गुट की उपलब्धियां गिनाई तो वही वसूली करने वाले व्यापार मंडलों पर जमकर बरसे, कहा कि हमारा व्यापार मंडल वसूली नहीं व्यापारियों के हित में कार्य करता है।

होली मिलन कार्यक्रम साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 मे व्यापारियों से पहले मतदान फिर जलपान करने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!