• Thu. Apr 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 5 एम्स के लोकार्पण के अवसर रायबरेली की जनता को दी बधाई

ByTen News One Desk

Feb 26, 2024
273 Views

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 5 एम्स के लोकार्पण के अवसर रायबरेली की जनता को दी बधाई



टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) रायबरेली में लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजकोट से रायबरेली सहित देश के पांच राज्यों संचालित एम्स का लोकार्पण वर्चुअल तरीके से किया गया।

केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त योगदान से एम्स में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक जनता को समर्पित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश के 5 एम्स के लोकार्पण का अवसर है। रायबरेली की जनता को बधाई। आज आपकी दशकों पूर्व जो मांग थी उसका विधिवत उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिला। मोदी सरकार ने सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी दी है। हर युवा के हाथ को आजीविका व नागरिक को सम्मान दिया है गया। स्वच्छ भारत निर्माण व जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिये कार्य हो रहा है।।

उन्होंने कहा कि अब यूपी में 2 एम्स होने जा रहे हैं। एक गोरखपुर में और अब रायबरेली में भी। रायबरेली में गत वर्ष 100 छात्रों का प्रवेश हुआ है। 70 वर्ष में जितना कार्य हुआ है उतना 10 वर्ष में हमने हासिल किया। उस समय डबल इंजन सरकार के सामने स्वाथ्य सबसे बड़ा विषय था। मेडिकल की सुविधायें खराब थी। तब 45 मेडिकल कॉलेज थे। अब 65 हैं। 15 निर्माणधीन है। निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। पीएम जनारोग्य योजना जिसमे 5 लाख बीमा का कवर का लाभ दिया जा रहा है। एम्स का उद्घाटन मील का पत्थर साबित होगा। प्रयागराज में सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू होगा। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को आगे आगे बढ़ा रही है।

कामगारों के मंच को प्रणाम करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नामदार व कामदार में क्या अंतर है एम्स इसका उदहारण है। रायबरेल एम्स को 8 साल की यात्रा करनी पड़ी। 16 दिसम्बर 2018 को समर्पित 900 करोड़ की लागत से इसे शुरू किया गया।

आज 800 से 900 सर्जरी हर महीने हो रही है। बरसो बरस नामदार ने वोट लिया लेकिन सेवा नही की। अमेठी साक्षी है इस बात का की 30 साल पहले मेडिकल कालेज नही बनाया लेकिन अपना गेस्ट हाउस बना डाला। जो 30 साल में नही हुआ वह मोदी सरकार ने 3 महीने में कर दिया। मेडिकल कालेज अमेठी में खुलने का रास्ता साफ हुआ है। आज अमेठी में डायलसीसी सेंटर खुला है। अमेठी में सिटी स्कैन नही था , आज 200 बेड का अस्पताल मिला। ब्लड बैंक मिला। आजादी से अब तक 380 मेडिकल कॉलेज कांग्रेस ने दिए। आज मोदी कार्यकाल में 706 संख्या हो गई है। 13 करोड़ लोग गरीबी से उभर पाए। 10 करोड़ को जन औषिधि योजना का लाभ दिया गया। 24 करोड़ महिलाओ ने स्तन कैंसर सहित अन्य बीमारियों का उपचार कराया।

अरविंद राजवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ आये हुए मंत्रीगणों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक अशोक कोरी, एमएलसी उमेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित कई पूर्व विधायक व पदाधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *