Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के मामले में सीओ ने शुरू की जांच

By Ten News One Desk

Published on:

333 Views

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के मामले में सीओ ने शुरू की जांच

पुलिस की लापरवाही से पीड़िता हुई परेशान, अब अधिकारियों ने लिया संज्ञान

महिला ने छह युवकों पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

टेन न्यूज़ !! १२ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

जनपद बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्रुखपुर निवासी एक महिला ने छह युवकों पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह बरेली से तिलहर जा रही थी, तभी कटरा चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे एक युवक कार में मिला, जिसने तिलहर छोड़ने का भरोसा दिलाकर गाड़ी में बैठा लिया।

आरोप है कि रास्ते में कार सवार युवक ने पांच अन्य युवकों को भी कार में बैठा लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर महिला को जबरन नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। महिला का कहना है कि नशा होते ही सभी छह युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। होश आने पर रात करीब 11:30 बजे उसे निर्वस्त्र हालत में कटरा चौराहे पर फेंक दिया गया।

पीड़िता के मुताबिक, घटना की रात जब वह कटरा थाने पहुंची तो पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि मामला खुदागंज थाना क्षेत्र का है। परेशान महिला बुधवार सुबह अपने परिजनों के साथ दोबारा कटरा थाने पहुंची और सामूहिक दुष्कर्म की लिखित शिकायत दी।

सूचना पर तिलहर क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्योति यादव थाने पहुंचीं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में है और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment