• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

ByTen News One Desk

Jun 12, 2025
378 Views

तिलहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत



टेन न्यूज़ !! १२ जून २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे ग्राम कपसेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 16 वर्षीय साइकिल सवार बालक की मौत हुई।

नेशनल हाईवे स्थित ग्राम कपसेड़ा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सावार बालक गंभीर रूप घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने घायल बालक को इलाज के लिए भेजा परंतु इलाज के दौरान घायल सुमित पुत्र लालूसिंह निवासी ग्राम बंथरा की मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!