कांग्रेसी नेताओं को पुलिस प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट, जिलाध्यक्ष साथियों संग घर के बाहर धरने पर बैठी

टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लखनऊ में प्रस्तावित विधान सभा घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने प्रमुख कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। ग्राम सहबाजपुर स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे को हाउस अरेस्ट किया गया है।
दिबियापुर में प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी को व एन एस यू आई जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे ने कहा कि संविधान हमें शान्ति पूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार देता है लेकिन मुख्यमंत्री योगी विपक्ष का सामना करने के बजाय डरकर पुलिस को आगे कर देते हैं।
शासन व प्रशासन हमारे संविधानिक अधिकारों का हनन कर रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।हम मनरेगा को पुराने रूप में पुनः लागू करने कै विवश कर देंगे। समाचार लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ अपने आवास के बाहर सड़क पर ही धरना दिए बैठी थी।प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर रखी है।






