• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Feb 19, 2026
164 Views

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। जलालाबाद राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी कामता प्रसाद (45) पुत्र सिपट्टर सिंह बुधवार करीब दो बजे घास लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि जलालाबाद राजमार्ग पर बजरंगबली की मूर्ति के सामने सड़क पार करते समय कटरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कामता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि कामता प्रसाद रोज की तरह घास लेकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!