• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को अभद्र टिप्पणी के संबंध में कांग्रेसियों ने कन्नौज में किया विशाल धरना- प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Aug 1, 2024
174 Views

सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को अभद्र टिप्पणी के संबंध में कांग्रेसियों ने कन्नौज में किया विशाल धरना- प्रदर्शन



टेन न्यूज़ !! 01 अगस्त २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अविनाश पांडे जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी के आवाहन पर कन्नौज जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में सदर तहसील कन्नौज में कल संसदीय भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रतिपक्ष के नेता पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री राहुल गांधी जी को अभद्र भाषा से  गाली देने के संबंध में विशाल धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया

जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता होने के कारण हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी जब-जब देश के किसने युवाओं महिलाओं मजदूर शोषण वंचितों की आवाज बनकर देश के मंदिर संसद भवन में आवाज उठाते है तब वर्तमान भाजपा के सांसद हमारे नेता की आवाज दबाने के लिए उनके भाषण के दौरान अब शब्दों का प्रयोग करते हैं कल हमारे नेता को सत्ता पक्ष के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा जाति सूचक गाली दी गई जिसकी हम कांग्रेसी कार्यकर्ता को निंदा करते हैं और उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए संसद सदस्यता खत्म करने की मांग करते हैं

इस विशाल धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष तारिक बसीर, पीसीसी सदस्य इमरान खान ,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, पूर्व एआईसीसी सदस्य किरन वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष रीना वर्मा जिला सचिव जितेंद्र सिंह चौहान समीम खान अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सरफराज हुसैन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद शाकिर खान आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया

मुख्य रूप से प्रदर्शन में शामिल जिला महासचिव रमाशंकर राठौर, वशी जान ओवैसी,एहसान उल हक खान शहर अध्यक्ष, अशोक कनौजिया उमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव ,सत्य प्रकाश शर्मा ,आशुतोष त्रिपाठी, अमोल दीक्षित ,मोहित सिंह, इमरान अली, मीना दुबे ,राकेश बेरिया ,आरिफ खान, रामकृष्ण राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे विशाल धरना प्रदर्शन अरविंद दुबे तमाम कांग्रेसी नेतागढ़ उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *