• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ठेकेदार सुखदेव यादव ने गरीब मजदूरों के साढे चार लाख रुपये हड़प कर भागा

ByTen News One Desk

Oct 20, 2025
244 Views

ठेकेदार सुखदेव यादव ने गरीब मजदूरों के साढे चार लाख रुपये हड़प कर भागा



टेन न्यूज़ !! २० अक्टूबर २०२५ !! राकेश कुमार, बरेली


जनपद बरेली के थाना फरीदपुर के अंतर्गत कुनाल प्लाई बोर्ड फैक्ट्री के ठेकेदार सुखदेव यादव ने 60 मजदूर लोगों के लगभग 4 लाख50000 रुपए लेकर फरार मजदूरों ने थाना फरीदपुर में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

मजदूरी करने वाले गरीब लोगों ने बताया कि सुखदेव यादव ग्राम पिपलिया गोपालपुर माजरा थाना बिलासपुर जिला रामपुर का रहने वाला जो की फरीदपुर पचोमी कुनाल प्लाई बोर्ड में काफी समय से ठेकेदारी का कार्य करता है जिसके अंदर में लगभग 60 मजदूर काम करते हैं मजदूर लोगों ने जब ठेकेदार से पैसा मांगा तो आजकल करके टालमटोल करने लगा

जब कई दिनों से ठेकेदार फैक्ट्री नहीं आया तो मजदूरों ने फोन करके संपर्क किया तो फोन पर सुखदेव ठेकेदार ने गरीब मजदूरों को धमकियां देते हुए कहा कि पैसा नहीं दूंगा जो कर मिले सो कर लो गरीब मजदूरों ने परेशान होकर थाना फरीदपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थाना फरीदपुर की पुलिस ने मजदूरों के पैसे दिलाने का दिया आश्वासन

रिपोर्टर राकेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!