कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

गुरसहायगंज पुलिस ने शोकाकुल परिवार के साथ मनाई दीपावली, मानवता की मिसाल पेश

By Ten News One Desk

Published on:

123 Views

गुरसहायगंज पुलिस ने शोकाकुल परिवार के साथ मनाई दीपावली, मानवता की मिसाल पेश

टेन न्यूज़ !! २० अक्टूबर २०२५ !! प्रभः चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

दीपों के इस पर्व पर कन्नौज की गुरसहायगंज पुलिस ने ऐसा कार्य किया, जिसने समाज में संवेदनशीलता और मानवता की नई मिसाल कायम की। थाना क्षेत्र के ग्राम तेराजैकेट में पुलिस अधिकारियों ने एक आर्थिक रूप से कमजोर और शोकग्रस्त परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

बताया गया कि 24 अगस्त 2025 को थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे दो मजदूरों की दीवार गिरने से मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद से परिवार गहरे शोक और आर्थिक संकट में था। दीपावली के अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने परिवार के घर पहुँचकर मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियाँ, कपड़े और उपहार सामग्री वितरित की तथा उनके साथ दीप प्रज्वलित कर खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, प्रभारी निरीक्षक गुरसहायगंज कपिल दुबे सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया।

पुलिस द्वारा किया गया यह मानवीय कदम समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला रहा। दीपावली पर गुरसहायगंज पुलिस की यह पहल न केवल सहानुभूति का प्रतीक बनी, बल्कि यह दर्शाया कि खुशियों का असली अर्थ दूसरों के जीवन में उजाला फैलाने में है।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment