• Wed. Apr 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारिश-ओलावृष्टि से फसल नुकसान—किसान 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायत, वरना अटक सकता है क्लेम

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
30 Views

बारिश-ओलावृष्टि से फसल नुकसान—किसान 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायत, वरना अटक सकता है क्लेम


टेन न्यूज़ ii 08 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज/उत्तर प्रदेश। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए अहम अपील जारी की है। उप कृषि निदेशक श्री संतोष कुमार ने जनपद के किसानों से कहा है कि जिन कृषकों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे समय रहते अपनी क्षति की सूचना अवश्य दर्ज कराएं।

उन्होंने बताया कि बीमित किसान टोल फ्री नंबर 14477 पर घटना के 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करें। इससे नियमानुसार फसल क्षति का आकलन किया जा सकेगा और पात्र किसानों को समय पर मुआवजा मिल सकेगा।

उप कृषि निदेशक ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के बाद दर्ज की गई शिकायतों पर दावा प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कृषि विभाग ने सभी बीमित किसानों से अपील की है कि वे बिना देरी किए अपनी सूचना दर्ज कराकर योजना का पूरा लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *