अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के जनता दरबार में उमड़ी भीड़

By Ten News One Desk

Published on:

100 Views

विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के जनता दरबार में उमड़ी भीड़

टेन न्यूज़ !! १६ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना, ब्यूरो, लोकेशन : पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने सोमवार को अपने आश्रम परम अक्रिय धाम में जनता दरबार लगाया। दरबार में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

फरियादियों में किसी को परिवार में बीमारी की परेशानी थी, तो कोई सरकारी योजनाओं से जुड़ी दिक्कत या प्रशासनिक कार्य में आ रही बाधाओं की शिकायत लेकर आया। विधायक ने हर समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी दी गई। वहीं कई सामाजिक विवादों का मौके पर ही समाधान कराया गया।

जनता दरबार में बरखेड़ा ब्लॉक, उगनपुर, कंजा हरैया, आमखेड़ा सहित अनेक गाँवों से लोग पहुँचे। कार्यक्रम के बाद लोगों ने आश्रम में प्रसाद ग्रहण किया और अलखेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन भी किए।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्वामी प्रवक्तानंद का जनता दरबार लोकतंत्र की असली ताकत है, जहाँ जनता की समस्याएँ सीधे अपने प्रतिनिधि तक पहुँचती हैं और तत्काल समाधान भी मिलता है। भगवा वेशधारी विधायक अपने आध्यात्मिक जीवन, सरल स्वभाव और सेवा भाव के कारण न केवल क्षेत्र में बल्कि पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हो चुके हैं। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment