• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

द्वारकेश शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू, किसानों के लिए नई तकनीक और सुविधाएं

ByTen News One Desk

Nov 13, 2025
247 Views

द्वारकेश शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू, किसानों के लिए नई तकनीक और सुविधाएं



टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : राकेश कुमार/रामवीर, लोकेशन : फरीदपुर (बरेली)।


जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर स्थित द्वारकेश शुगर मिल में इस वर्ष का पेराई सत्र (क्रशिंग सीजन) विधिवत रूप से शुरू हो गया है। पेराई के शुभारंभ के अवसर पर मिल के महाप्रबंधक (जीएम) ने बताया कि इस बार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि गन्ना आपूर्ति के लिए नई तकनीक आधारित बीज व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली फसल तैयार करने में सहायता मिलेगी। सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे साफ-सुथरा गन्ना समय पर लाइन में लगाएं, जिससे मिल संचालन सुचारू रूप से हो सके।

जीएम ने बताया कि किसानों के भुगतान की व्यवस्था समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से की गई है। मिल प्रशासन ने इस वर्ष उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ नई मशीनरी और तकनीकी सुधार भी किए हैं, जिससे गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन में गति आएगी।

मिल परिसर में किसानों ने नए सत्र के आरंभ पर हर्ष व्यक्त किया और बेहतर सुविधाओं के लिए मिल प्रशासन का धन्यवाद किया।

टेन न्यूज़ के लिए बरेली फरीदपुर से राकेश कुमार रामवीर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!