ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

कटरा के दानिश जीशान खान बने अपना दल (एस) के बरेली परिक्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

By Ten News One Desk

Updated on:

430 Views

कटरा के दानिश जीशान खान बने अपना दल (एस) के बरेली परिक्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

टेन न्यूज।। 28 जून 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर।

अपना दल (सोनेलाल) ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 14 नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है।

इस क्रम में शाहजहांपुर के नगर मीरानपुर कटरा निवासी दानिश जीशान खान को बरेली परिक्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

दानिश जीशान खान लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं और संगठन के लिए उनका समर्पण व सक्रिय भूमिका हमेशा प्रशंसनीय रही है।

पार्टी नेतृत्व ने उनके योगदान और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में बरेली परिक्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम द्वारा घोषित अन्य नामों में शैलेंद्र कुमार पोनू को लखनऊ, राजेंद्र पटेल को अयोध्या और डॉ. महेश चौधरी जाट को आगरा परिक्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और जनसरोकार की राजनीति को नया बल मिलेगा।

Updated On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment