ग्राम पंचायत नेरा में विकास एवं मरम्मत कार्यों का विवरण जारी
प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल, इंटरलॉकिंग, सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर की मरम्मत पर खर्च की गई धनराशि का दिया ब्यौरा
टेन न्यूज़ !! २५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। जनपद की ग्राम पंचायत नेरा में कराए गए विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्यों का विवरण जारी किया गया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण, स्कूल परिसर में इंटरलॉकिंग की मरम्मत, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत तथा पंचायत घर की मरम्मत और पुताई सहित अन्य कार्यों का उल्लेख किया गया है।
जारी विवरण के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण पर लगभग 60 हजार रुपये खर्च किए गए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग की मरम्मत पर लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत पर 2 लाख रुपये तथा पंचायत घर की मरम्मत और पुताई पर लगभग 2 लाख रुपये व्यय किए जाने का उल्लेख है।
ग्राम पंचायत की ओर से जारी इस विवरण में ग्राम पंचायत सचिव अनुराधा यादव और ग्राम प्रधान शिवरतन पाल के नाम शामिल हैं।
ग्राम पंचायत नेरा, जनपद कन्नौज