Breaking News : सौरिख थाना क्षेत्रगत गृह कलह से तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान UP POLICE : मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कन्नौज में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान तेज राज्यमंत्री का कन्नौज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, व्यवस्था व अनुशासन पर जोर UP NEWS : कन्नौज में सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरण खैरपुर में किशोर की फांसी से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
---Advertisement---

“DIG हरिश्चंद्र का औरैया दौरा, पुलिस को सराहा – 60,000 नई भर्तियों का ऐलान”

By Ten News One Desk

Published on:

7 Views

“DIG हरिश्चंद्र का औरैया दौरा, पुलिस को सराहा – 60,000 नई भर्तियों का ऐलान”

टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो औरैया। कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिश्चंद्र ने रविवार को औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया और साफ-सफाई, रखरखाव व प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि जनपद की पुलिस अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी ढंग से कर रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विशेष रूप से अपहरण जैसे गंभीर मामलों में पुलिस ने सफल बरामदगी कर उत्कृष्ट कार्य किया है।

डीआईजी ने जनपद में क्यूआर कोड प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए, जिससे पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस कार्यों की सराहना की गई है, जो बल के लिए प्रेरणादायक है।

प्रदेश स्तर की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिन्हें जनपदों की आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा। इससे कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्होंने पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि पुलिस जनता की शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दे रही है।

गौकशी के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए डीआईजी ने बताया कि जनपद में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई गई है। पुलिस ने राजस्थान व अन्य जिलों से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक लोगों पर कार्यवाही की है। साथ ही आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि साइबर अपराध और गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा प्रदेश का पहला मुकदमा औरैया में दर्ज किया गया है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
— औरैया से ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!