• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

UP NEWS : कन्नौज में सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरण

ByTen News One Desk

Mar 30, 2026
27 Views

UP NEWS : कन्नौज में सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरण


टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत Yogi Adityanath द्वारा 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, 2 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण तथा 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही ₹450 करोड़ की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।

इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कन्नौज में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी तथा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के साथ देखा और सुना गया।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में 13 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के चार आंगनवाड़ी केंद्रों—छिबरामऊ क्षेत्र के बिकूपुर, कन्नौज ग्रामीण के ईशापुर, उमर्दा क्षेत्र के मालगवा तथा जलालाबाद क्षेत्र के जलालाबाद—का लोकार्पण किया गया है। इससे क्षेत्र में बाल विकास एवं पोषण सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव महिलाओं के हित में कार्य करते आए हैं और उनका सम्मान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल माह में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई है, जिससे उन्हें और प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनपद में जल्द ही 1649 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे, जिससे उनके कार्यों में तकनीकी सुदृढ़ता आएगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *