• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खिरनीबाग से दिव्यांग बच्चों की एक्सपोजर विजिट का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ByTen News One Desk

Nov 4, 2025
193 Views

खिरनीबाग से दिव्यांग बच्चों की एक्सपोजर विजिट का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : ब्यूरो रिपोर्ट, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय खिरनीबाग से दिव्यांग बच्चों की एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए दल को हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

इस अवसर पर कुल 150 दिव्यांग विद्यार्थी शामिल हुए, जो खिरनीबाग से प्रस्थान कर नगर के प्रमुख ऐतिहासिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान ये बच्चे जिले की सांस्कृतिक धरोहरों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सामाजिक गतिविधियों से परिचित होंगे। पूरे कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और जिज्ञासा झलक रही थी।

मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि इस विजिट का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समावेशन और व्यावहारिक सीख को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन दिव्यांग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने समग्र शिक्षा अभियान की इस पहल को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि हर बच्चे को समान अवसर मिले, ताकि वे आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षकगण एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!