• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में यू-विन पोर्टल तथा आयुष्मान कार्ड के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Dec 20, 2025
125 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में यू-विन पोर्टल तथा आयुष्मान कार्ड के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई



टेन न्यूज़ !! २० दिसम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में यू-विन पोर्टल तथा आयुष्मान कार्ड के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने यू-विन पोर्टल की समीक्षा करते हुये कहा कि 0 से 05 वर्ष के बच्चो का यू-विन पोर्टल पर वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित की जाये। ड्यू लिस्ट का कन्फ्यूजन नही होना चाहिये। ड्यू लिस्ट समय-समय से अपडेट भी करते रहे। ड्यू लिस्ट आशा एवं एएनएम को समय से उपलब्ध करायी जाये। वैक्सीन लगने से कोई भी बच्चा न छूटने पाये इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन बच्चो की हेल्थ से जुड़ा है, क्वालिटी पर विशेष ध्यान दे।

उन्होनें कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनना है, उनके कार्य में तेजी लायी जाये। कोई भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी,सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!