• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में औद्योगिक गलियारा परियोजना एवं गेंहू खरीद के संबंध में की समीक्षा बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

May 9, 2025
292 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में औद्योगिक गलियारा परियोजना एवं गेंहू खरीद के संबंध में की समीक्षा बैठक आयोजित



टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी  आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में औद्योगिक गलियारा परियोजना एवं गेंहू खरीद के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि कन्नौज में औद्योगिक विकास व निर्यात प्रोत्साहन के लिये विकसित किये जा रहे इण्डिस्ट्रियल कॉरिडोर के लिये पारस्परिक सहमति से भूमि क्रय किये जाने हेतु माहवार लक्ष्य निर्धारित करते हुये बैनामों की संख्या बढ़ाई जाये तथा दाखिल-खारिज समय से होनी चाहिए।
          उन्होनें गेंहू खरीद के संबंध में कहा कि सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ किसानों का गेंहू खरीद कर रही हैं। गेंहू खरीद के कार्य में गति लायी जाये। केन्द्र पर स्वच्छ पेयजल एवं किसानो को बैठने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें गेंहू विक्रय के लिये प्रेरित किया जाये।
          बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  आशीष कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार, उपजिलाधिकारी तिर्वा  अशोक कुमार आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!