• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला अधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बैठक में उद्यमियों द्वारा भेजे गए ऋण-पत्रों की विस्तार पूर्वक की समीक्षा

ByTen News One Desk

Jun 27, 2025
278 Views

जिला अधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बैठक में उद्यमियों द्वारा भेजे गए ऋण-पत्रों की विस्तार पूर्वक की समीक्षा



शाखा प्रबंधकों से शाखावार लंबित ऋण आवेदन पत्रों की जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया


टेन न्यूज़ !! २७ जून २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।


जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मा० मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उद्यमियों द्वारा प्रेषित ऋण आवेदन पत्रों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए बैंक शाखा प्रबंधकों से शाखावार लंबित ऋण आवेदन पत्रों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर नियमानुसार ऋण स्वीकृत करते हुए स्वीकृत पत्र एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार करने वालों को ऋण दिलाते हुए आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है जिससे वह अपना जीवन स्तर ऊपर उठाने के साथ-साथ प्रदेश/ देश के विकास में सहभागी बन सकें। उन्होंने कहा कि आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्रों में यदि कोई कमी है तो उसे जांच कर एक बार में ही अवगत करायें जिससे ऋण स्वीकृत में विलंब न हो।

.जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों में लंबित पत्रावलियों के जिला समन्वयक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया -24, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक-35, पंजाब नेशनल बैंक- 26, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया -25, बैंक ऑफ़ बडौदा -16,केनरा बैंक-10, इंडियन बैंक -6 को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में स्वीकृति/वितरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें जिला समन्वयक और स्टेट बैंक-28 ऑफ़ इंडिया ,बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र-2 एवं एचडीएफसी बैंक -33 पत्रावली लंबित है जिला समन्वयक बैठक में अनुपस्थित होने के कारण उनकी पत्रावली की चर्चा नहीं हो सकी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त किया गया।

उन्होंने समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित/रोका न जाए अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, लीड बैंक मैनेजर राजीव सिंह, दुर्गेश कुमार उपायुक्त उद्योग उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र , हेमंत कुमार सहायक प्रबंधक एवं अंशुल पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!