• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Jun 18, 2025
233 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न



टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२५ !! डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास एवं उससे संबंधित समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अग्निशमन केंद्र, जमौर के सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि उसका उद्घाटन निर्धारित समयानुसार 15 जुलाई को कराया जा सके।

इसी क्रम में रौजा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर समुचित साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जमौर-गौटिया मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने उसकी मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मै0 रामकिशोरी मुकुट बिहारी लाल शिक्षा ट्रस्ट द्वारा संचालित किडजी एलिमेंट्री स्कूल, खिरनीबाग के भवन की स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

वहीं, लघु उद्योग भारती द्वारा अवगत कराया गया कि पलिया-लखनऊ स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य सर्च आईसीएल कंपनी द्वारा किए जाने के कारण उधौपुरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे ग्रामवासियों और फैक्ट्रियों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने और संबंधित मार्ग को आरसीएल कंपनी से बनवाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, उपयुक्त उद्योग अनुराग यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!