कटरा नगर पंचायत व थाने का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर दिए सख्त निर्देश आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 600 लीटर लहन किया गया नष्ट वाँट माप विभाग द्वारा सघन जांच अभियान से व्यापारियों में मची खलबली नगर प्रशासन की उदासीनता से सड़क पर जलभराव स्थानीय लोग परेशान ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने का आरोप, विरोध पर मारपीट का मामला दर्ज
---Advertisement---

कटरा नगर पंचायत व थाने का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर दिए सख्त निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

2 Views

कटरा नगर पंचायत व थाने का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर दिए सख्त निर्देश

टेन न्यूज़ ii 26 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह@पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कटरा एवं कटरा थाने का निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारी और कर्मचारी फाइलें संभालते नजर आए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय में अभिलेखों की गहन जांच की। इसके साथ ही निर्माणाधीन पानी की टंकी, नए बन रहे नगर पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बाउंड्री बाल और गड्ढे में तब्दील नगर पंचायत के जगह को सुद्रढ़ करने, टंकी को सुन्दर रंग से पुताई कराने और खुदागंज रोड एम आर कोल्ड स्टोर के सामने धर्मशाला निर्माण के ईओ को निर्देश दिए और उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की विभिन्न खामियों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की। नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों की धीमी प्रगति और अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी का मुद्दा भी डीएम के समक्ष उठाया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कटरा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, मेस, अपराध रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ अपर

जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ तिलहर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर ईओ शिवलाल राम, थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, नगर पंचायत कर्मी तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment