• Wed. Jun 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व शहीद संग्रहालय में हुआ आयोजन

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
26 Views

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व शहीद संग्रहालय में हुआ आयोजन


टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़

शाहजहाँपुर। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। शहीद संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी तथा नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि एवं महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़, तनाव और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के दौर में लोग जीवन की सहज लय खोते जा रहे हैं। ऐसे समय में भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग एक शीतल छांव की तरह है, जो मन, प्राण और शरीर के संतुलन को बनाए रखते हुए जीवन को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। वहीं ज्योति गुप्ता, अखण्ड प्रताप और चिवनाथ पाल ने मंच पर योगासनों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को योग के प्रति प्रेरित किया।

अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी तथा जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. शबीना नाज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ इन्दु अजनबी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के मानद सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, जिला कार्यक्रम अधिकारी अविरल सिंह चंदेल सहित अनेक अधिकारियों, चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास में सहभागिता की।

योग सप्ताह के शुभारंभ के साथ ही जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विभिन्न जागरूकता एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!