विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डा0 रवि मोहन रेडक्रास द्वारा सम्मानित

टेन न्यूज़ !! ११ अप्रैल २०२६ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर
विश्व होम्योपैथिक दिवस के शुभावसर पर बिसरात रोड प्रताप इन्क्लेव स्थित फूड स्टोरी होटल में होम्योपैथिक के जनक डा0 सैमुअल हैनीमैन चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर पुष्पांजलि अर्पित कर और उनके जीवनकाल का परिचय देते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए चिकित्सकों ने अपने विचार प्रकट करते हुए धूमधाम से डा0 सैमुअल हैनीमैन का जन्मदिन मनाया।
होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के सम्मान में इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा0 विजय जौहरी ने जनपद में मानवता के साथ समर्पण सेवा एवं सहयोग के साथ चिकित्साभ्यास कर रहे प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डा0 रवि मोहन को रेडक्रास का मैडल पहनाकर शाल ओढ़ाकर राम नाम का दोपट्टा पहनाकर रेडक्रास का प्रतीक चिन्ह देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
दिए गए प्रशस्ति पत्र में उल्लेख है कि यह प्रशस्ति पत्र डॉ. रवि मोहन को विश्व होम्योपैथिक दिवस के शुभ अवसर पर उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद-शाहजहाँपुर की ओर से सम्मानपूर्वक प्रदान किया जा रहा है।
इन्होने अपने ज्ञान, सेवा भावना और निष्ठा के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने एवं रोगियों की सेवा में अतुलनीय योगदान दिया है, जो अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
अंत में डा0 विजय जौहरी ने कहा कि विनोवा भावे के अनुसार कोई भी चिकित्सा पैथी सिम्पैथी के बिना अधूरी है।
कार्यक्रम में डा0एस0पी0 कौशल, डा0 बी0 एन0 रस्तोगी डा0 संगीता मोहन डा0 मणिका चैधरी डा0 गौरव कौशल डा0 आंचल डा0 शम्मी सचदेवा डा0 हरीश सचदेवा डा0 राखी चटर्जी डा0 शुभ्रा श्रीवास्तव डा0 रमित कौर डा0 अनूप श्रीवास्तव डा0 मनीषा डा0 गुरूप्रीत डा0 मालू थिंड बंडा डा0 शिवम रस्तोगी डा0 संध्या सक्सेना डा0 ए0सी0वर्मा डा0 महेन्द्र अग्रवाल डा0 महेन्द्र शुक्ला डा0 एस0के0मिश्रा डा0 प्रणव चैधरी आदि ने भाग लिया, कार्यक्रम से पूर्व में डा0 बी0 एन0 रस्तोगी ने सभी चिकित्सकों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन डा0 मणिका चैधरी और डा0गौरव कौशल ने किया। अंत में डा0 संगीता मोहन ने सभी का आभार प्रकट किया।
