अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

ग्राम पंचायत दतैनिया नवदिया में सफाई कर्मचारी के ना आने से गंदगी से पटी नालियां, संक्रमण का खतरा

By Ten News One Desk

Published on:

42 Views

ग्राम पंचायत दतैनिया नवदिया में सफाई कर्मचारी के ना आने से गंदगी से पटी नालियां, संक्रमण का खतरा

टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! नरेश सक्सेना, खुदागंज/शाहजहांपुर

खुदागंज खंड विकास की ग्राम पंचायत दतैनिया नवदिया में सफाई कर्मचारी के ना आने से नालियां गंदगी से पटी पड़ी है इससे संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी लगभग डेढ़ महीने से नहीं आ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित रूप से सफाई न होने से दूषित पानी गलियों में भरा रहता है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे एवं बुजुर्गों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है

गंदगी के कारण नालियों और गलियों में मच्छर एवं मक्खी पनप रहे हैं इससे डेंगू चिकनगुनिया एवं हैजा जैसी संक्रामक बीमारियो के फैलने की आशंका बढ़ गई है स्थानीय निवासियों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम सचिव को भी सूचित कर चुके हैं लेकिन इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है ग्राम प्रधान वीरेश सिंह ने बताया है कि सफाई कर्मचारी के लिए कई बार ब्लॉक स्तर पर शिकायत दर्ज कर चुके हैं लेकिन कोई भी कर्मचारी अभी नहीं पहुंचा है

एडीओ पंचायत पवन कुमार के अनुसार सफाई कर्मचारी उप जिलाधिकारी कार्यालय पर एस आई आर के कार्य के कारण वहां पर तैनात किया गया है जल्द ही कोई दूसरा कर्मचारी भेज कर सफाई कार्य कराया जाएगा

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment