• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते रोडवेज कर्मियों की मनमानी से यात्री परेशान शिकायतों के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा की जाती है खानापूर्ति

ByTen News One Desk

Jul 5, 2025
210 Views

औरैया में परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते रोडवेज कर्मियों की मनमानी से यात्री परेशान शिकायतों के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा की जाती है खानापूर्ति



टेन न्यूज़ !! ०५ जुलाई २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया


जनपद के कस्बा अजीतमल में बरसों पुराना बना बस अड्डा महज शोपीस बनकर रह गया है, बरसों पूर्व यात्रियों के आने जाने की सुविधाओं लिए बस अड्डा बनाया गया था ताकि अजीतमल के अलावा अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को भी आने-जाने की सहूलियत व सुविधा मिल सके मगर परभणी विभाग की उदासीनता के चलते रोडवेज कर्मियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है

अन्य डिपो की बात तो छोड़िए औरैया डिपो की भी रोडवेज बसें बस स्टैंड पर ना आकर नेशनल हाईवे पर सवारियों को उतार देते हैं, यात्रियों द्वारा स्टैंड पर बस ले जाने की बात कही जाती है तो यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ रोडवेज कर्मियों की मनमानी व अभद्रता का भी शिकार होना पड़ता है,

हाल ही का ताजा मामला 28 जून का है बाबरपुर निवासी अंशुमन गुप्ता इटावा से अजीतमल आ रहे थे जिनको औरैया डिपो के बस चालकों ने रात्र लगभग 3:30 बजे नेशनल हाईवे पर उतार दिया, यात्री ने जब चालक परिचालक से बस को बस अड्डे पर लाने की बात की तो उनके साथ अभद्रता कर जबरदस्ती धक्के देकर नेशनल हाईवे पर उतार दिया गया,

तथा धमकी भी दी गई हम बस को अंदर नहीं ले जाएंगे जो करना है वह कर लो पीड़ित अंशुमन गुप्ता ने जिसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, परिवहन विभाग की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने महज ₹500 चालक तथा ₹500 परिचालक पर अर्थ दंड लगाकर खाना पूर्ति करते हुए अपनी जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ लिया, साथ ही पुनरावृत्ति न होने की हिदायत दी है ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!