297 Views
थाना समाधान दिवस के दौरान थाना गुरसहायगंज में जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आन्नद ने थाना गुरसहायगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि जो भी शिकायतें हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सभी लेखपालों तथा कानूनगो को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में जो भी समस्याएं हैं चाहे भूमि विवाद से संबंधित हो तथा नाली, चकमार्ग पर कब्जे, सरकारी भूमि पर कब्जे, तालाबों पर कब्जे, अवैध अतिक्रमण इत्यादि से संबंधित शिकायतें हो उनको तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारण कराया जाए
थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
Like this:
Like Loading...