• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की मतदाता सूची जारी, 10.78 लाख से अधिक मतदाता दर्ज

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
1 Views

कन्नौज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की मतदाता सूची जारी, 10.78 लाख से अधिक मतदाता दर्ज


16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां होंगी प्राप्त, 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

जनपद कन्नौज में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 17 नवंबर 2026 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 लाख 78 हजार 718 मतदाता दर्ज हैं।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए पात्र नागरिक फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

निर्वाचन विभाग की ओर से 28 और 29 नवंबर 2026 को जनपद के सभी मतदान स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया जाएगा।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 85 हजार 386, तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 27 हजार 301 और कन्नौज विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 66 हजार 31 मतदाता दर्ज हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर 2026 तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम दर्ज नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन करें।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!