• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में किसानों का प्रदर्शन: आलू के दाम ₹1000 प्रति कुंतल करने की उठी मांग

ByTen News One Desk

Apr 1, 2026
6 Views

कन्नौज में किसानों का प्रदर्शन: आलू के दाम ₹1000 प्रति कुंतल करने की उठी मांग


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष वीरभान सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

किसानों ने विशेष रूप से आलू उत्पादकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से मांग की कि आलू की सरकारी खरीद कम से कम ₹1000 प्रति कुंतल की दर से सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि मौजूदा समय में बाजार में आलू के बेहद कम दाम मिलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और लागत तक निकालना मुश्किल हो गया है।

ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि आलू भंडारण शुल्क को एक समान किया जाए, ताकि कोल्ड स्टोरेज संचालक मनमाने तरीके से शुल्क न वसूल सकें। किसानों का कहना है कि भंडारण की ऊंची दरें भी उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन रही हैं।

इसके अलावा किसानों ने अन्य फसलों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने की मांग सरकार से की, जिससे सभी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

जिला अध्यक्ष वीरभान सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!