• Sun. Jul 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Farrukhabad News :थाना समाधान दिवस में डीएम का सख्त रुख, लेखपाल निलंबित; लापरवाही पर थाना प्रभारी और एसएसआई को लगाई फटकार

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
5 Views

Farrukhabad News :थाना समाधान दिवस में डीएम का सख्त रुख, लेखपाल निलंबित; लापरवाही पर थाना प्रभारी और एसएसआई को लगाई फटकार


टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! तौफीक फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

सुनवाई के दौरान एक भूमि विवाद के मामले में लेखपाल पवन दिवाकर द्वारा संतोषजनक जानकारी न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं इसी मामले में दूसरे पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार और एसएसआई राम सिंह को भी फटकार लगाई गई तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में दनियापुर निवासी श्रीपाल ने अपने पुत्र के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत दर्ज कराई, जबकि नगला धोबियांन निवासी अशोक ने बाइक चोरी की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्पष्ट कहा कि भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!