दिल्ली के राष्ट्रीय महिला पंचायत सम्मेलन में औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान लेंगी भाग पैर फिसलने से नहर में डूबे युवक का एसडीआरएफ टीम ने तीसरे दिन बरामद किया शव अवैध असलहों के साथ दो युवक पकड़े गए, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा प्यार के लिए आईमन बनी ‘कृतिका’, मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी रायबरेली के शहीद प्रदीप शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
---Advertisement---

तिलहर में व्यापारी की दुकान में लगी आग, नोटों के हार समेत हजारों का नुकसान

By Ten News One Desk

Published on:

17 Views

तिलहर में व्यापारी की दुकान में लगी आग, नोटों के हार समेत हजारों का नुकसान

टेन न्यूज़ !! ११ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के मुख्य बाजार विटियागंज चौराहे पर स्थित एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में कीटनाशक दवाएं, नोटों के हार और दुकान में रखी नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

जानकारी के अनुसार बजाजा मार्केट की ओर कीटनाशक दवाओं और नोटों के हार बनाकर बिक्री करने वाले व्यापारी दिलीप गुप्ता की दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई। मंगलवार सुबह डेरी से दूध लेकर जा रहे एक परिचित व्यक्ति ने उनके घर जाकर बताया कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है।

सूचना मिलते ही दिलीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकल रहा था। शटर खोलकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जल चुका था।

दिलीप गुप्ता के मुताबिक दुकान में करीब 27 हजार रुपये के नोटों से बने हार टंगे हुए थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इसके अलावा 786 नंबर वाले दो हजार रुपये के नोट, टीन के डिब्बे में रखे पांच सौ और सौ रुपये के नोट तथा कुछ कीटनाशक दवाइयां भी आग में जल गईं।

पीड़ित व्यापारी ने इस अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की बात कही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी चर्चा बनी हुई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment