• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पैर फिसलने से नहर में डूबे युवक का एसडीआरएफ टीम ने तीसरे दिन बरामद किया शव

ByTen News One Desk

Mar 11, 2026
33 Views

पैर फिसलने से नहर में डूबे युवक का एसडीआरएफ टीम ने तीसरे दिन बरामद किया शव


युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर


टेन न्यूज़ !! ११ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। बिधूना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर नहर में तीन दिन पूर्व पैर फिसलने से एक युवक नहर में गिर गया था जिसका शव घटना के दिन बाद एसडीएम, सीओ, कोतवाल की मौजूदगी में एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अलीपुर गांव के पास से शव बरामद कर लिया है।

मृतक युवक के पिता सीआरपीएफ में तैनात है। युवक का शव बरामद होने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, तथा क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी ऋतिक अवस्थी पुत्र प्रवीण अवस्थी उम्र लगभग 25 शनिवार को अपरान्ह इलाहाबाद पश्चिमी शाखा रामगंगा नहर के किनारे मौजूद था तभी अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया नहर में पानी के तेज बहाव के चलते पानी की लहरों में वह लापता हो गया था।

घटना की जानकारी पर उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया, सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह, एलआईयू के दीप सिंह यादव के साथ ही एसडीआरएफ की टीम घटना के दिन शनिवार से नहर में सर्च ऑपरेशन में लगातार जुटी हुई थी घटना के तीसरे दिन सोमवार को उपरोक्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में डूबे युवक का शव घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम पलिया के पास बरामद कर लिया गया है।

मृतक के पिता प्रवीण कुमार अवस्थी सीआरपीएफ में रायपुर छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। शव बरामद होते ही सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मृतक के शव को स्वयं नहर से निकलवा कर बाहर वाहन तक पहुंचाने में मदद की। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *