पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख ने कन्नौज में भाजपा सरकार पर बोला हमला
टेन न्यूज़ !! २२ जून २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज
एंकर…
यूपी के जनपद कन्नौज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे है प्रदेश में कोई कहीं भी सुरक्षित नहीं है
थानों के सामने हत्याएं हो रही है महिलाएं, बेटियों के साथ जघन्य घटनाएं हो रही है पुलिस वसूली करते पकड़ी जा रही है हर जिले से वसूली और भ्रष्टाचार की शिकायते आ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के टॉप टेन माफियाओं की सूची तो जारी नहीं की, कम से कम इन्हें जिले-जिले के ही टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी कर देनी चाहिए, जिससे पता चल जाये कि कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर, वाराणसी, कौशाम्बी, मिर्जापुर और अन्य जिलों के टॉप टेन अपराधी कौन है
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर भृष्टाचार, शिक्षा, लूट, बिजली, पानी आदि मुद्दों पर आरोप लगाते हुए हमला बोला है।
टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट
बाईट: अखिलेश यादव, सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री







