• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाजीदपुर में सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले कॉमेडियन यूट्यूबवर की सड़क हादसे में मौत

ByTen News One Desk

Jun 21, 2025
295 Views

बाजीदपुर में सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले कॉमेडियन यूट्यूबवर की सड़क हादसे में मौत



टेन न्यूज़ !! २१ जून २०२५ !! नेमसिंह शास्त्री डिविजन ब्यूरो, अलीगढ


जिला हाथरस के तहसील सिकंद्राराऊ कस्बा बाजीदपुर में सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले कॉमेडियन यूट्यूबवर की सड़क हादसे में मौत हो गई मृतक अजय (अर्जुन सिंह टाइगर) पिता सूरजपाल सिंह एक गरीब घर से बिलॉन्ग करते हैं जिन पर दो बेटियां एक बेटा है बड़ी बेटी लगभग 17 साल और छोटी बेटी लगभग 15 साल और सबसे छोटा बेटा 13 साल का बताया जा रहा है

मृतक अर्जुन सिंह टाइगर कस्बा बाजीदपुर में अपनी ही मोमोज चाऊमीन बर्गर आदि का ठेला लगाते थे उसी से अपने घर का गुजारा करते थे मृतक अर्जुन सिंह टाइगर गुरुवार तारीख 19- 6- 2025 बीती रात शनिवार को एटा से लौटते वक्त रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना पिलुआअंतर्गत हाईवे पर मृतक का शव गस्त लगा रही पुलिस डायल 112 को पड़ा मिला

पुलिस को ना पहचान होने के कारण डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। सुबह होते ही पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिवार को बताया मौत की खबर सुनते ही परिवार में हाहाकार मच गया और क्षेत्र में मौत का कारण चर्चा का विषय बन गया है अभी फिलहाल पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है मौत किस कारण से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ही पता चल पाएगा फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!