• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गणेश बाबू गौतम बने मदनापुर ब्लॉक के भारत परिषद अध्यक्ष

ByTen News One Desk

Mar 5, 2025
184 Views

गणेश बाबू गौतम बने मदनापुर ब्लॉक के भारत परिषद अध्यक्ष



टेन न्यूज।। 05 मार्च 2025 ।। पंकज कुमार, मदनापुर/शाहजहांपुर


जिले के मदनापुर ब्लॉक में भारत परिषद के नए अध्यक्ष के रूप में गणेश बाबू गौतम की नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे जी के अनुमोदन पर की गई है।

गणेश बाबू गौतम को संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने में सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।

गणेश बाबू गौतम पूर्व में भी मदनापुर ब्लॉक के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।

भारत परिषद एक भ्रष्टाचार विरोधी संगठन है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे हैं और प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह हैं। शाहजहांपुर जिले में मुकेश कुमार यादव जिला अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *