• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विद्यालय में गीता स्वाध्याय समारोह, आचार्य श्याम जी महाराज ने विद्यार्थियों को दिया संस्कार और सदाचार का संदेश

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
9 Views

विद्यालय में गीता स्वाध्याय समारोह, आचार्य श्याम जी महाराज ने विद्यार्थियों को दिया संस्कार और सदाचार का संदेश


श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से विद्यार्थियों को कराया परिचित


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। जनपद के जलालाबाद क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में गीता स्वाध्याय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूज्य आचार्य श्याम जी महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के विचारों और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया।

आचार्य श्याम जी महाराज ने अपने प्रवचन में गीता के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को इसके ज्ञान को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और कर्तव्य के प्रति निष्ठा जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में नैतिक एवं धार्मिक मूल्यों को विकसित करने और संस्कारयुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को धर्म, कर्म और जीवन में अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख दी गई।

आइए, सुनते हैं आचार्य श्याम जी महाराज ने अपने प्रवचन में क्या संदेश दिया।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!