• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर में 10वें आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन

ByTen News One Desk

Sep 23, 2025
103 Views

शाहजहाँपुर में 10वें आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन



भगवान धन्वंतरि की वंदना से हुई शुरुआत, आयुष शिविर में 543 लोगों को मिला लाभ


टेन न्यूज़ !! २३ सितम्बर २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@ शाहजहाँपुर


भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, शाहजहाँपुर में मंगलवार को 10वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार (आईएएस) रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की वंदना, दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने योग नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने अपने वक्तव्यों में आयुर्वेद की वैज्ञानिकता एवं आधुनिक जीवनशैली में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। संतपाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम ने लघु नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

आयुष विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में 543 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न रोगों के अनुसार निःशुल्क औषधियाँ वितरित की गईं तथा हर्बल पौधों, योग, डायबिटीज और हाइपरटेंशन से संबंधित जागरूकता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सुबह आयुष विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नागरिकों से प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अपराजिता सिंह ने ‘नमामि गंगे अभियान’ के तहत सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविरल आनंद सिंह, योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता, इमरान अली सहित बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!